अमेरिका: 7 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद माता-पिता पर केस, रोज चिप्स और फ्रेंच फ्राइज खिलाने का आरोप…

बच्चों के खान-पान में लापरवाही का खौफनाक मामला अमेरिका से सामने आया है, जहा मिशिगन में कैस्पर ओ’ब्रायन नाम के एक 7 साल के बच्चे अत्यधिक मोटापे के कारण मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक बच्चे के माता-पिता को गिरफ्तार किया है और दोनों को बच्चे की मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

दरअसल, डेमियन ओ’ब्रायन और जेसिका ओ’ब्रायन के बच्चे कैस्पर ओ’ब्रायन की महज 7 साल में वजन करीब 115 किलो पहुंच चुका था। जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

बच्चे को रोज खिलाते थे चिप्स फ्रेंज-फ्राइज

फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे के माता-पिता उसे रोजाना खाने में सिर्फ चिप्स, फ्रेंच फ्राइज, एपल जूस और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स (सोडा) देते थे, जिससे उसकी सेहत पूरी तरह बिगड़ गई और उसका वजन बढ़कर 115 किलो पहुंच गया। अत्यधिक मोटापे के कारण उसकी नवंबर 2025 में उसकी जान चली गई।

हेल्थ कवरेज होने के बावजूद नहीं कराया इलाज

पुलिस का कहना है कि बच्चे के माता-पिता ने उसके सेहत पर ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण उसको सही खाना नहीं मिला और न ही वह सही एक्सरसाइज किया। इसके साथ ही आरोप है कि परिवार के पास हेल्थ कवरेज होने के बावजूद बच्चे का कभी मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *