यूरोप में एसी बैन के बाद अब न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने भीषण गर्मी के बीच लोगों से खास अपील की है। मेयर जोहरान ममदानी ने लोगों से एसी की सेटिंग में बदलाव करने और अनावश्यक बिजली के उपयोग को सीमित कर बिजली के इस्तेमाल को कम करने की अपील की है। मेयर ममदानी ने यह बात ऐसे समय में कही है जब न्यूयॉर्क शहर में बिजली की मांग बढ़ रही है।
वहीं बढ़ती गर्मी के बीच बिजली की मांग भी बढ़ रही है और अधिकारी बिजली ग्रिड पर दबाव कम करने के साथ-साथ लोगों को एयर कंडीशनर वाले घरों में रहने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
x पर पोस्ट करते हुए मेयर जोहरान ममदानी ने लिखा कि न्यूयॉर्क: बाहर बहुत गर्मी है, और बिजली ग्रिड हमें ठंडा रखने के लिए दिन-रात काम कर रहा है। अपने एसी को 78 डिग्री पर सेट करें, जिन लाइटों/इलेक्ट्रॉनिक्स का आप उपयोग नहीं कर रहे हैं उन्हें बंद कर दें, और जितना हो सके प्लग निकाल दें।
हमारा शहर भी अपना योगदान दे रहा है: हमारी इमारतों में 78 डिग्री के नियम का पालन कर रहा है, बिजली की चरम मांग के दौरान हमारी लाइटों को मंद कर रहा है/बंद कर रहा है, निजी भागीदारों से भी ऐसा ही करने का अनुरोध कर रहा है, और गैर-जरूरी उपकरणों को बंद कर रहा है।
स्थिर बिजली आपूर्ति प्रणाली का मतलब है कि एसी चलता रहेगा और जानें बचेंगी। आइए, मांग को कम करें और मिलकर इस भीषण गर्मी का सामना करें।
लोगों से अपने एसी को 78 डिग्री पर सेट करने के लिए कहने के अलावा, मेयर ममदानी ने कहा कि शहर सरकारी भवनों में भी इसी तरह के उपाय लागू कर रहा है, जिसमें अंदर का तापमान 78 डिग्री पर बनाए रखना, बिजली की चरम मांग के दौरान रोशनी कम करना और गैर-जरूरी उपकरणों को बंद करना शामिल है।
इससे पहले मेयर ममदानी ने चेतावनी दी थी कि न्यूयॉर्क में एक दशक बाद सबसे भीषण लू चल सकती है, जिसमें तापमान लगभग 100 डिग्री तक पहुंचने और हीट इंडेक्स में तापमान 112 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है। उन्होंने लोगों को यह सलाह दी कि वे जहां तक हो सके, एसी में घर के अंदर ही रहें, विशेष रूप से बच्चे, बुजुर्ग, हार्ट या सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोग और पालतू जानवर का ध्यान रखें।
वहीं जिन लोगों के पास एयर कंडीशनिंग की सुविधा नहीं थी, उन्हें शहर के कूलिंग सेंटरों में से किसी एक पर जाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
हाल ही में, न्यूयॉर्क शहर के लिए राष्ट्रीय मौसम सेवा ने अत्यधिक गर्मी की चेतावनी जारी की है, साथ ही छुट्टियों की समय-सीमा के लिए भीषण गर्मी की निगरानी भी जारी की है। कंपनी का कहना है कि दोनों प्रोजेक्टर को आसानी से इंस्टॉल करने के लिए ऑटोमैटिक फोकस और इमेज अलाइनमेंट की सुविधा है, जिससे सेट करते समय किसी तरह के मैनुअल एडजस्टमेंट की जरूरत नहीं है।
वहीं ममदानी ने निवासियों को हीट स्ट्रोक के लक्षणों को पहचानने के लिए भी प्रेरित किया, जिनमें भ्रम, चक्कर आना, मतली और सांस लेने में कठिनाई शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति में यह लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत इमरजेंसी सेवाओं में संपर्क करें।
न्यूयॉर्क में भीषण गर्मी से निपटने की तैयारी के लिए हीट इमरजेंसी प्लान को सक्रिय कर दिया है, वहीं तापमान में होने वाली संभावित बढ़ोतरी से निपटने और गर्मी से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए सभी एजेंसियों को एकजुट किया है।
बता दें कि पिछले महीने यूरोपीय कमीशन ने नए नियम प्रस्तावित किए थे। इन नियमों के तहत एसी और अन्य घरेलू उपकरणों की इंस्टॉलर को अपने ग्राहकों को उनके द्वारा स्थापित किए जाने वाले प्रोडक्ट की ऊर्जा संरक्षण के बारे में सूचित करना होगा। यूरोप में यह प्रस्ताव ऐसे समय में आया था जब वहां भीषण गर्मी पड़ रही थी। इसी बीच एसी की तेजी से डिमांड बढ़ गई थी।