जिला आबकारी क़ी टीम द्वारा अवैध मदिरा पर कार्यवाही करते हुए 7100 रुपए के अवैध शराब जब्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को वृत्त बलौदाबाजार में आबकारी विभाग द्वारा आरोपी शिवकुमार कुर्रे पिता कन्हैया लाल कुर्रे उम्र 47 वर्ष ग्राम रसेड़ा थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार के कब्जे से 40 पाव कुल 7.200 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया।
देशी मदिरा मसाला का बाजार मूल्य 4,000 होना पाया गया।इसी प्रकार गुरुवार को वृत्त सिमगा में आबकारी विभाग द्वारा आरोपी धर्मेंद्र वर्मा ग्राम मोहभठ्ठा थाना हथबंद के कब्जे से 31 पाव कुल 5.58 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया। देशी मदिरा मसाला का बाजार मूल्य 3,100 रुपए होना पाया गया।
आरोपी शिवकुमार कुर्रे पिता कन्हैया लाल कुर्रे एवं धमेन्द्र वर्मा के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) 59 (क) का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।
कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक मनराखन नेताम, आबकारी मुख्य आरक्षक राधागिरी गोस्वामी, नगर सैनिक दुर्गा ध्रुव, राजकुमार पैकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।