हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, चालक की आंख लगते ही कार पलटी; दंपती समेत 6 घायल…

गंगा एक्सप्रेस-वे पर रविवार की सुबह चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार लखनऊ के एक परिवार के तीन बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। घायलाें को मल्ल्ज्ञावां सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।

लखनऊ के थाना पारा के सेक्टर 62 के नया पुरवा के रहने वाले अनिरुद्ध निगम एक कार्यक्रम में शामिल होने पत्नी सविता, बेटे अंकित, बेटी अनवी और बड़ी बहन वंदना,उसकी बेटी नंदनी के साथ गए थे। कार अनिरुद्ध चला रहे थे।

चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

रविवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे गंगा एक्सप्रेस-वे से होकर घर लौट रहे थे। रास्ते मेें उन्नाव के बेहटा मुजावर में पिलर नंबर 364 के पास अनिरुद्ध को झपकी लगने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

कार पलटने से कार में बैठे सभी लोग घायल हो गए। एक्सप्रेस वे कर्मचारियों की मदद से एंबुलेंस की सहायता से सभी को मल्लावां सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उच्चार के बाद सभी चले गए।

चिकित्सक डॉ. जितेंद्र पटेल ने बताया कि सभी को छोटे लगी थी। कोई गंभीर चोट न होने के चलते सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *