जिले के कांटी थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर के समीप एनएच-27 पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
सड़क पार करने के दौरान दुर्घटना
बताया जा रहा है कि अधेड़ व्यक्ति सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
मृतक की नहीं हो सकी पहचान
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही मृतक की पहचान के प्रयास भी किए जा रहे हैं।