हापुड़ में टेंपो चालक की लापरवाही से भीषण हादसा, ड्राइवर के पास बैठे युवक की जान बचाने के लिए काटना पड़ा हाथ…

हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में एक सड़क हादसे में युवक को अपनी बांह गंवानी पड़ी। स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को दी तहरीर में नई दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली मीरा देवी ने बताया कि उनका बेटा चंद्र प्रकाश 13 अप्रैल को दिल्ली से घरेलू सामान लेकर टेंपों (छोटा हाथी) से बदायूं जा रहा था।

रास्ते में युवक ने कई बार चालक राहुल को तेज गति से वाहन न चलाने की चेतावनी दी, लेकिन चालक ने उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया।

जैसे ही वह जेएमएस स्कूल के सामने पार्थ ढाबा के पास पहुंचा, तो चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टेंपों को सड़क के बीच डिवाइडर पर चढ़ा दिया।

टेंपो घिसटने से चंद्र प्रकाश का हाथ भी कुचल गया

इससे वाहन असंतुलित होकर डिवाइडर से रगड़ता हुआ रुक गया। हादसे में चालक के बाईं ओर बैठे चंद्र प्रकाश का बायां हाथ बुरी तरह कुचल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको चौहान अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देख कर एम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों को इलाज के दौरान जान बचाने के लिए उसका बायां हाथ कंधे के पास से काटना पड़ा।

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *