पुणे में इमारत ढहने से 8 लोगों की मौत, राहत दल ने 14 लोगों को सुरक्षित बचाया…

पुणे के पास मोशी में कचरा प्रोसेसिंग यूनिट की इमारत के गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है, जबकि अंदर फंसे लगभग 23 लोगों में से 14 को बचा लिया गया है।

पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम के कमिश्नर विजय सूर्यवंशी ने बताया कि घटना के तीन दिन बाद भी एक व्यक्ति लापता है। तलाशी अभियान जारी है।

बुधवार को पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की तीन मंजिला प्रशासनिक इमारत तब गिर गई थी, जब पास में जमा कचरे का ढेर इस इमारत पर आ गिरा।

अधिकारियों ने बताया कि एनडीआरएफ और सेना सहित अन्य एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में विशेष मशीनें लगाई गईं थी। महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने घटनास्थल का दौरा किया और बचाव अभियान का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि भारी बारिश और कचरे के ढेर से निकलने वाली जहरीली गैसों ने बचाव अभियान को चुनौतीपूर्ण बना दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच चल रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *