रायपुर : साल तथा मिश्रित लकड़ी के अवैध चिरान जप्त…….

रायपुर : साल तथा मिश्रित लकड़ी के अवैध चिरान जप्त

OFFICE DESK : वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशन में वन विभाग द्वारा वन अपराधों, लकड़ियों के अवैध संग्रहण और परिवहन की रोकथाम के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

1686815666 64fa818575ef99bb9535

इसी क्रम में कटघोरा वनमंडल के ग्राम खम्हरिया में अवैध रूप से रखे गए मिश्रित प्रजाति के 129 नग चिरान तथा एक आरा मशीन को जप्त किया गया है।

वनमंडलाधिकारी कटघोरा वनमंडल प्रेमलता यादव के निर्देश पर गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर छापा मार कार्रवाई की गई। टीम द्वारा की गई

1686815696 f9a2a53a16bf17b3d925

कार्रवाई में ग्राम खम्हरिया के सौखी लाल एवं प्रमोद की बाड़ी से 129 नग मिश्रित प्रजाति के चिरान तथा एक आरा मशीन पाया गया, जिसके वैध दस्तावेज संग्रहणकर्ता के पास नहीं थे। उड़नदस्ता टीम ने वन अपराध प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *