बस्तर के ऐतिहासिक गोंचा महापर्व को लेकर तैयारी हुई तेज…..

बस्तर के ऐतिहासिक गोंचा महापर्व को लेकर तैयारी हुई तेज

जगदलपुर : विश्व प्रशिद्ध बस्तर दशहरा के बाद बस्तर का दूसरा बड़ा पर्व गोंचा की तैयारिया शुरू हो गई हैं… ऐतिहासिक गोंचा महापर्व को लेकर 360 आरण्यक ब्राह्मण समाज ने तैयारी शुरु कर दी हैं…

ऐतिहासिक गोंचा पर्व धार्मिक रस्मो के साथ 9 दिनों तक मनाया जाएगा…और पूरे 9 दिनों तक भागवान जगन्नाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना भी की जाती है !

वंही 19 जून को भगवान जगन्नाथ का नेत्रोउत्सव किया जाएगा और 20 जून से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा देवी को रथारूढ़ कर शहर की परिक्रमा कराया जाएगा..

WhatsApp Image 2023 06 15 at 1.16.51 PM

वंही मंदिर में सभी तैयारियां जोरों से शुरु हो गई हैं.. औऱ.रथ बनाने का काम भी किया जा रहा हैं… रथ बनाने वाले कारीगरों द्वारा रथ का निर्माण का कार्य किया जा रहा है और आने वाले 19 जून को रथ को तैयार कर लिया जाएगा…

इधर पर्व में शामिल होने के लिए निमंत्रण देने के लिए प्रदेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने समाज के पदाधिकारि रायपुर रवाना होंगे और उन्हें पर्व में शामिल होने के निमंत्रण देंगे.. वंही 600 सालो से भी अधिक समय से चली आ रही परम्परा आज भी बस्तर में देखने को मिलती हैं..

इस पर्व में खास बात है यह हैं कि भगवान जगन्नाथ को बांस की नली से बनी है तुपकी से सलामी दी जाती हैं.. जो पूरे विश्व मे कंही नही हैं… वंही पर्व को लेकर समाज के सभी पदाधिकारि गोँचा पर्व की तैयारी में जुट गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *