पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला नक्सली,30 संगीन अपराधिक मामले थे दर्ज….

पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला नक्सली,30 संगीन अपराधिक मामले थे दर्ज…

OFFICE DESK : जिले में सक्रिय महिला नक्सली कमांडर को तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला नक्सली का नाम त्रिकुमुला गोटा बुज्जी उर्फ लक्ष्मी है।

तेलंगाना पुलिस ने तेलंगाना सीमा पर महिला नक्सली कमांडर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला नक्सली पर जवानों पर हमला समेत 30 संगीन अपराधिक मामले अलग-अलग थानों में दर्ज है।

91ffdbda c2f7 4353 9888 9786a203ad32 640x360 1

बता दें कि महिला नक्सली एलओएस कमांडर को तीन राज्य छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी। भद्रादि कोत्तागुडम पुलिस और सीआरपीएफ 141 बटालियन की संयुक्त अभियान में ये सफलता पाई है।

तालपेरु बांध से शुक्रवार दोपहर महिला को गिरफ्तार किया है। भद्रादि कोत्तागुडेम पुलिस एसपी जी. विनीत ने तेलंगाना मीडिया के सामने महिला नक्सली की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *