नदी में नहाने गए 12 साल बच्चे की मौत, माता पिता थे साथ पर बचाने में हुए असफल…..

नदी में नहाने गए 12 साल बच्चे की मौत, माता पिता थे साथ पर बचाने में हुए असफल

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अपने माँ-बाप के सामने 12 साल का बच्चा नदी में डूब गया।

जानकारी के अनुसार संजय नगर चांपा का रहने वाला परिवार हसदेव नदी में बने बैराज में नहाने के लिए आये हुए थे। उनका 12 साल का बेटा ऋतुराज देवांगन एक ट्यूब में बैठकर नहा रहा था। वहीं, पास में ही माता-पिता और छोटी बहन भी नहा रही थी। तभी अचानक ऋतुराज का ट्यूब नहाने के दौरान पलट गया

4565879 750x470 1

और उसके बाद वो नदी में डूब गया। बच्चें को डूबता देख पिता ने बचाने की कोशिश की, पर वे बचाने में असफल रहे। और काफी देर ढूंढ़ने के बाद बच्चा मिला। तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना चांपा थाना क्षेत्र के कुदरी गांव का मामला।

मृतक के पिता अनिल देवांगन ने बताया कि उनका काम कोसे से कपड़ा बनाने का हैं। ऋतुराज उनका बड़ा बेटा था, बेटी छोटी है, जिसकी उम्र 6 साल है। इस साल बेटा सातवीं कक्षा में गया था। वे लोग शुक्रवार को नहाने के लिए गया, इसी दौरान डूबकर बेटे की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *