म्यांमार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 6 ‘सुसाइड ड्रोन’ से हमला, दो दिन के लिए उड़ानें ठप…

म्यांमार के दूसरे सबसे व्यस्त हवाई अड्डे पर गुरुवार को विद्रोहियों की तरफ से ड्रोन हमला किए जाने के बाद विमानों की आवाजाही ठप हो गई और उड़ानें प्रभावित हुईं।

म्यांमार की सैन्य समर्थित सरकार ने इस घटना की जानकारी देते हुए आरोप लगाया है कि देश के लोकतंत्र समर्थक विद्रोहियों ने एयरपोर्ट क्षेत्र को निशाना बनाकर छह सुसाइड ड्रोन दागे।

कुछ घरेलू उड़ानों में हुई देरी

सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस हमले की वजह से कुछ घरेलू उड़ानों में देरी हुई, गनीमत यह रही कि इस हमले में किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

हालांकि, विमानों की आवाजाही पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटराडार24’ के डेटा से यह पता चला कि कम से कम एक उड़ान को उस एयरपोर्ट से दूसरे रास्ते के लिए डायवर्ट करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *