अमेरिका में 38 साल पुराना राज खुला, DNA टेस्ट से पता चला अस्पताल में बदल गए थे नवजात; हॉस्पिटल पर मुकदमा…

अमेरिका के कोलोराडो सिटी में 38 साल पहले जन्म के समय दो बच्चों की अदला-बदली का मामला सामने आया है। DNA टेस्ट से पता चला कि नॉर्थ डकोटा के एक अस्पताल में 26 जनवरी 1988 को पैदा हुए दो बच्चों को गलती से बदल दिया गया था। अब दोनों परिवार यूनिटी मेडिकल सेंटर पर केस कर रहे हैं।

परिवार आरोप लगा रहे हैं कि अस्पताल की लापरवाही की वजह से उनसे वह जिंदगी छिन गई जो उन्हें जीनी चाहिए थी।

मामले का खुलासा तब हुआ जब काइल बाइलिन ने क्रिसमस पर गिफ्ट एक्सचेंज के दौरान रैंडमली घर पर किया जाने वाला DNA टेस्ट करवाया। टेस्ट के बाद उन्हें एक अपनी बायोलॉजिकल आंटी के बारे में जानकारी मिली। इसके के बाद आंटी के भतीजे जेरेमी मॉरिमन ने भी टेस्ट करवाया।

जब टेस्ट का नतीजा आया तो दोनों हैरान रह गए। मॉरिसन को यकीन तब हुआ जब उन्होंने बाइलिन के भाई की फोटो देखी और पाया कि दोनों बिल्कुल एक जैसी ही दिखते हैं।

कोर्ट में दायर याचिका के मुताबिक, बाइलिन और मॉरिसन ही वे दो बच्चों है जिनका जन्म 1988 में ग्राफ्टन के यूनिटी मेडिकल सेंटर में हुआ था। किसी कारण वे गलत माता-पिता के साथ घर चले गए। बाइलिन के पास आज भी अस्पताल का वह ब्रेसलेट है जिसमें उनका नाम गलती से काइल बाइलिन लिखा था।

DNA रिपोर्ट के बाद दोनों के परिवारों की दुनिया बदल गई। भावुक मुलाकातों के बाद ‘क्या होता अगर’ वाले सवाल उनके सामने आए। बाइलिन को पालने वाली एवलिन न्यूटन ने कहा कि काइल आज भी मेरा बेटा है और हमेशा रहेगा। लेकिन मुझे लगता है कि मैंने वह जिंदगी खो दी जो मुझे अपने असली बेटे के साथ जीनी चाहिए थी।

वहीं इस मामले में अस्पताल ने बच्चों की अदला-बदली से इनकार नहीं किया है। यूनिटी मेडिकल सेंटर का कहना है कि वह समझने की कोशिश कर रहा है कि क्या हुआ था, लेकिन लगभग चार दशक बीत जाने के कारण मेडिकल और स्टाफ रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हैं। अस्पताल ने यह भी कहा कि उनके पास ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे साबित हो कि एडमिनिस्ट्रेशन या स्टाफ इस गलती के लिए जिम्मेदार था.

मॉरिसन ने कहा कि इस सच के सामने आने के बाद भी वह आज भी उस परिवार को अपना मानते हैं जिनके साथ वह बड़े हुए। वह कोलोराडो सिटी में रहते हैं और एक विंड एनर्जी कंपनी में वेल्डिंग इंस्पेक्टर हैं।

अब दोनों ही अपने बायोलॉजिकल मिता-पिता से मिल चुके हैं। बाइलिन ने बताया कि ये मुलाकातें गर्मजोशी भरी थीं लेकिन थोड़ी अजीब भी थीं। बाइलिन ने कहा कि हम सब एक साथ जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। हर कोई ऐसे लोगों को जान रहा है जिन्हें वह पहले नहीं जानता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *