राजधानी एक्सप्रेस के पार्सल वैन से 1748 किलो विदेशी सुपारी बरामद, डिब्रूगढ़ से दिल्ली जा रही ट्रेन में कार्रवाई…

आरपीएफ और कस्टम की संयुक्त कार्रवाई में डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 20503 अप के पार्सल वैन से 1748 किलोग्राम विदेशी सुपारी जब्‍त की गई है। 

इसकी कीमत 6 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। आरपीएफ ने हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के पार्सल वैन की जांच के दौरान यह बरामदगी हुई। 

बरामद सुपारी की कीमत करीब 6 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। कार्रवाई के बाद जब्त सुपारी को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया। यह जानकारी आरपीएफ थाना अध्यक्ष साकेत कुमार ने दी।

19 पैकेट में थी सुपारी 

उन्होंने कहा कि आरपीएफ के साथ सुपरिटेंडेंट कस्टम विभाग हाजीपुर के अधिकारी बालमुकुंद यादव उनकी टीम के द्वारा हाजीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर गाड़ी संख्या 20503 में जांच की गई।

वीपी बोगी संख्या एसई 203486 से कुल 19 पैकेट विदेशी सुपारी बरामद की गई। कस्टम विभाग के अधिकारियों द्वारा ट्रेन के गार्ड अखिलेश यादव एवं टीपीसी पार्सल हाजीपुर धीरज कुमार की उपस्थिति में इसे उतारा गया। 

19 पैकेट विदेशी सुपारी को पार्सल कार्यालय हाजीपुर लाकर वजन किया गया। वजन करीब 1748 किलोग्राम पाया गया।

कस्टम विभाग द्वारा उक्त विदेशी सुपारी का मूल्य 351 रुपए प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया, जिसके अनुसार विदेशी सुपारी की कीमत करीब 6,13,58 रुपये आंकी गई। 

कस्‍टम अधिनियम के तहत एफआईआर

उक्त बरामदगी के संबंध में बालमुकुंद यादव सुपरिटेंडेंट कस्टम विभाग द्वारा सीजर लिस्ट तैयार की गई तथा कस्टम अधिनियम 1962 की धारा 110 के तहत मामला दर्ज किया गया।

तब तक सभी 19 पैकेट विदेशी सुपारी को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत पार्सल कार्यालय हाजीपुर को सूचित करते हुए कस्टम विभाग के अधिकारी ने कब्‍जे में लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *