दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त, CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच CRPF की 10 और कंपनियां पहुंचेंगी…

केंद्र ने छात्रों के चल रहे विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए छत्तीसगढ़ से सीआरपीएफ की 10 और कंपनियां हवाई मार्ग से दिल्ली बुलाईं।

विरोध-प्रदर्शनों के कारण केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) ने भी दिल्ली मेट्रो सुरक्षा इकाई के कर्मियों की छुट्टियां रोक दी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को यहां हुई सुरक्षा समीक्षा बैठक में यह तय किया गया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी में तैनात होने वाली सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की इकाइयों को समय से पहले रिपोर्ट करना होगा।

अगले कुछ दिनों में दिल्ली में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की लगभग 150 कंपनियां तैनात की जाएंगी। सीएपीएफ की एक कंपनी में लगभग 100 जवान होते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय पुलिस की मदद के लिए ऐसी लगभग 100 कंपनियां पहले से ही दिल्ली में तैनात हैं।

इससे पहले इस सप्ताह, केंद्र ने कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले हो रहे विरोध-प्रदर्शनों पर नजर रखने के लिए बंगाल से सीआरपीएफ की 20 कंपनियों को हवाई मार्ग से दिल्ली भेजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *