दिल्ली के 10 बड़े अग्निकांड: झुग्गियों से लेकर अस्पतालों तक, जब-जब आग ने ली सैकड़ों मासूमों की जान…

राजधानी दिल्ली समय-समय पर भीषण अग्निकांडों की चपेट में आती रही है। झुग्गी-झोपड़ियों से लेकर होटल, फैक्ट्री, अस्पताल और कमर्शियल बिल्डिंग तक हर जगह आग ने कहर बरपाया है।

शॉर्ट सर्किट, ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट, अवैध निर्माण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी जैसी वजहें बार-बार दोहराई जाती हैं, लेकिन सबक नहीं सीखा जाता। पिछले कुछ वर्षों में हुई इन प्रमुख आग की घटनाओं ने सैकड़ों परिवारों को हमेशा के लिए तोड़ दिया है।

यहां प्रस्तुत है दिल्ली में हुई कुछ बड़ी और दिल दहला देने वाली अग्निकांड की घटनाओं का लेखा-जोखा:

  • 12 जून 2026 – तुगलकाबाद एक्सटेंशन में भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हुई थी।
  • 3 जून 2026 – हौजरानी इलाके में स्थित गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 23 लोगों की मौत हुई थी
  • 15 फरवरी 2024 – अलीपुर स्थित एक पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग में 11 लोगों की जलकर मौत हो गई थी और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
  • 25 मई 2024 – दिल्ली के विवेक विहार स्थित बेबी केयर न्यू बोर्न अस्पताल में भीषण अग्निकांड में सात नवजात शिशुओं की जान चली गई थी। यह आग कथित तौर पर आक्सीजन सिलिंडर में विस्फोट के कारण फैली थी।
  • 13 मई 2022 – मुंडका में मेट्रो पिलर नंबर 544 के पास एक चार मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में शार्ट सर्किट के कारण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 12 फरवरी 2019 – करोल बाग स्थित अर्पित पैलेस होटल में भीषण अग्निकांड में 17 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें एक बच्चा भी शामिल था।
  • 8 दिसंबर 2019 – रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी (फिल्मिस्तान) में चार-पांच मंजिला इमारत में लगी आग में 43 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें ज्यादातर श्रमिक थे जो रात में सो रहे थे।
  • 20 जनवरी 2018 – बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में पटाखा व प्लास्टिक यूनिट में लगी आग में 17 लोगों की मौत हुई थी।
  • 13 अप्रैल 2018 – कोहाट एन्क्लेव के रिहायशी मकान में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई थी।
  • 19 नवंबर 2018 – करोल बाग की फैक्ट्री में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हुई थी और एक व्यक्ति घायल हुआ था।
  • 20 नवंबर 2011 – नंद नगरी कम्युनिटी हाल में लगी आग में 14 लोगों की मौत हुई थी और इस हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *