मोहाली में रॉकेट प्रोपैल्ड ग्रेनेड (RPG) से हमला करने वाले मुख्य आरोपी चड़त सिंह मुंबई से गिरफ्तार, गैंगस्टर लखबीर लंडा का है करीबी…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने केंद्रीय एजेंसी और एटीएस महाराष्ट्र के साथ साझे ऑपरेशन में रॉकेट प्रोपैल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले के मुख्य दोषी चड़त सिंह को मुंबई से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मामले में कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए थे। मालूम हो कि यह आरपीजी हमला 9 मई को मोहाली में इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर किया गया था।

पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी आरपीजी हमले का मुख्य संचालक है और कैनेडा स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लंडा का सहयोगी है।

डीजीपी ने कहा कि आरोपी चड़त ने लंडा की मदद से राज्य भर में एक मजबूत अपराध नेटवर्क बनाया हुआ था। आरपीजी हमले को अंजाम देने वाले व्यक्तियों को लॉजिस्टिक सहायता और पनाह प्रदान कर रहा था।

चड़त ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविन्दर सिंह उर्फ रिन्दा के द्वारा पाकिस्तान आईएसआई के सक्रिय समर्थन के साथ सरहद पार से एक आरपीजी, एके-47 और अन्य हथियार भी मंगवाए थे।

इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने प्रैस कॉनफ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि मुलजिम चड़त सिंह की गिरफ्तारी के साथ पंजाब पुलिस इस मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि हमले में शामिल एक और नाबालिग आरोपी को दिल्ली पुलिस ने हालही में हिरासत में लिया है।

इससे पहले पंजाब पुलिस द्वारा निशान सिंह, जगदीप सिंह, बलजिन्दर सिंह रैंबो, कंवरजीत सिंह बाठ, अनंतदीप सिंह सोनू, बलजीत कौर सुक्खी, लवप्रीत सिंह विक्की को गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने कहा कि पुलिस टीमें इस मामले के आखिरी दोषी दीपक कुमार निवासी झज्जर, हरियाणा को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही हैं, जिसने आरपीजी हमला किया था।

मामले की जानकारी देते हुए आईजीपी सुखचैन गिल ने बताया कि मुलजिम चड़त एक आदतन अपराधी है। वह पंजाब में कत्ल, कत्ल की कोशिश और आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कई संगीन अपराधों के मामलों का सामना कर रहा है।

आरोपी एक कत्ल केस में उम्र कैद की सजा भुगत रहा था और आरपीजी हमले के समय पर वह पैरोल पर बाहर था।

उन्होंने आगे बताया कि चड़त ने अपने साथियों के साथ मिलकर मार्च 2015 में तरनतारन के खेमकरण में एक दुकानदार शशी कपूर का कत्ल कर दिया था। 

आईजीपी ने कहा कि चड़त ने अपनी पैरोल के दौरान आरपीजी हमला किया, जिसका उद्देश्य राज्य में सांप्रदायिक सद्भावना और शांति को भंग करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *