कर्नाटक में झंडा लेकर पानी की टंकी पर क्यों चढ़े राहुल गांधी, नेताओं को भी ले गए साथ; देखें वीडियो…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पानी की टंकी पर नजर आए। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी पार्टी के अन्य बड़े नेताओं के साथ पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं और तिरंगा लहरा रहे हैं।

दरअसल यह वीडियो कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले का है, कांग्रेस नेता राहुल के नेतृत्व में पार्टी ने कर्नाटक में चित्रदुर्ग जिले के बोम्मगोंडानाहल्ली से रामपुरा की ओर बृहस्पतिवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बहाल की थी।

यात्रा का स्वागत करने के लिए सड़क किनारे सैकड़ों लोग एकत्र हुए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अनुसार, यात्रा बोम्मागोंडानाहल्ली में बीजी केरे उपमार्ग से सुबह साढ़े छह बजे आरंभ हुई थी।

राहुल गांधी ने 12 किलोमीटर चलने के बाद जिले के कोनासागर में विश्राम किया। इसके बाद शाम चार बजे यात्रा कोनासागर से आरंभ होकर मोलाकलमुरु में विश्राम के लिए रुकी।

राहुल गांधी रात को रामपुरा में ठहरे। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने 30 सितंबर को कर्नाटक में प्रवेश किया था। इसके तहत 20 अक्टूबर को राज्य में यात्रा के अंतिम दिन तक 21 दिन में 511 किलोमीटर पद यात्रा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *