छत्तीसगढ़;, धमतरी: 6 साल की पुष्टि का छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में ऐसा रहा प्रदर्शन कि बड़े बड़ों ने दांतों तले उंगली दबा ली: आनंद पवार…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक- छत्तीसगढ़):  धमतरी- छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की लोकप्रियता जिले के प्रत्येक क्षेत्र में देखने को मिल रही है, 15 अक्टूबर से शुरू हुए ज़ोन स्तर के आयोजन में बहुत सी ऐसी प्रतिभाएं देखने मिली जिन्होंने अपने प्रयास और अभ्यास से अपने खेल का स्तर बहुत ऊंचा कर लिया है, इन कार्यक्रमों में युवा नेता आनंद पवार की सक्रियता लगातार बनी हुई है।

राजीव युवा मितान क्लब स्तर में आयोजित प्रतियोगिताओं में उपस्थित होकर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया, अब ज़ोन स्तर पर भी वे लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे है, आयोजन की सार्थकता इस बात से सुनिश्चित हो रही है कि नई पीढ़ी में भी छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों के प्रति ख़ासा जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है।

फुगड़ी और सांखली जैसे खेल जो प्रचलन से बाहर हो रहे थे, उसमें भी नए खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद आश्चर्यजनक रहा है। 

इसकी एक झलक दिखाई भानपुरी निवासी पुष्टि सिन्हा ने जो केवल 6 साल की है और उन्होंने फुगड़ी प्रतियोगिता में 35 मिनट और 15 सेकेंड तक फुगड़ी खेल कर सबको अचरज में डाल दिया और प्रतियोगिता में जीत दर्ज करवाई।

अब उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर युवा नेता आनंद पवार ने बधाई देते हुए कहा कि अपने नाम के अनुरूप उन्होंने सारे क्षेत्र को प्रसन्न कर दिया है।

हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ रोज़ नए कीर्तिमान गढ़ रहा है और राष्ट्र के मानचित्र स्तर पर अपनी मजबूती और नयेपन को लिए दमदारी से उभर रहा है, प्रतियोगिता के प्रत्यक्षदर्शी रहे युवा नेता गुरू गोपाल गोस्वामी ने बताया कि नन्ही पुष्टि का यह रिकॉर्ड अन्य प्रतिभागियों द्वारा मैदान छोड़ने के अनुसार दर्ज किया गया है अन्यथा तुष्टि और अधिक समय तक ये कारनामा कर सकती थी।

इस दौरान सभी ने पुष्टि के खेल को सराहते हुए उसे शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *