छत्तीसगढ़; धमतरी: विजयदशमी के उपलक्ष्य में रक्षित केंद्र धमतरी में की गई अस्त्र-शस्त्र की पूजा… एसपी, एएसपी, डीएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी हुए पूजा में शामिल।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

धमतरी- प्रतिवर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयादशमी मनाई जाती है। 

इस दिन देवी अपराजिता की पूजा की जाती है।

इस पूजा में मां रणचंडी के साथ रहने वाली योगनियों जया और विजया को पूजा जाता है।

विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजा करने की परंपरा आज से नहीं बल्कि प्राचीन काल से चली आ रही है। 

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

जिसमें अस्त्र-शस्त्र को सामने रखकर पूजा की जाती है। 

पुलिस बल आज भी इस परंपरा को निभाती है और विजयादशमी के दिन अस्त्र-शस्त्र की पूजा करती है। 

इसी उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने आज रक्षित केंद्र धमतरी में अन्य पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के साथ मिलकर विधि-विधान से अस्त्र-शस्त्र की पूजा की। 

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

इसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। 

इसी क्रम में जिले के सभी थाना एवं चौकी में भी अस्त्र-शस्त्र की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इसके अलावा शासकीय वाहनों की भी की गई पूजा।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर साहू, उप पुलिस अधीक्षक भावेश साव, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सारिका वैद्य, निरीक्षक गगन वाजपेई, रक्षित निरीक्षक के. देव राजू, मुख्य लिपिक सनत वर्मा, स्टेनो अखिलेश शुक्ला, सायबर प्रभारी नरेश बंजारे, सउनि.रामावतार राजपूत, सउनि.विरेश तिवारी, शस्त्रागार प्रभारी प्रआर.रामविलास मिश्रा, प्रआर.माखन ध्रुव, भानू राम, डिगेश शर्मा, आर.विजय शर्मा, रामवीर साहू, तारकेश्वर टंडन समेत अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *