छत्तीसगढ़; धमतरी: भोथली में जसगीत झाँकी प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में कविता योगेश बाबर हुईं शामिल…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक- छत्तीसगढ़): धमतरी- पाँच दिवसीय जसगीत झांकी प्रतियोगिता का आयोजन क्वाँर नवरात्रि के पावन अवसर पर जय माँ वेद माता दुर्गा उत्सव समिति आनंद पारा भोथली के तत्वाधान में आयोजित किया गया। जिसके समापन समारोह की मुख्य अतिथि कविता योगेश बाबर रहीं। माँ दुर्गा की मूर्ति पूजा अर्चना एवं आरती कर अतिथि स्वागत सत्कार के उपरांत सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती बाबर ने समस्त ग्राम वासियों को नवरात्र पर्व की बधाई दी। और कहा कि नवरात्र का यह पावन पर्व माँ दुर्गा की सेवा आराधना करने का पर्व है, यदि हम सच्चे मन से माँ दुर्गा की आराधना करते हैं तो हमें अवश्य ही अपने जीवन में अच्छा फल प्राप्त होगा। आयोजन समिति द्वारा जसगीत झांकी प्रतियोगिता का जो आयोजन किया गया है ऐसे आयोजन के माध्यम से जनमानस में धार्मिक वातावरण एवं सद्भावना का संदेश प्रसारित होता है एवं हमारी जो युवा पीढ़ी है उन्हें भी हमारी संस्कृति और परंपरा के बारे में सजीव चित्रण देखने व समझने को मिलता है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम के सरपंच घनश्याम साहू ने की, विशिष्ठ अतिथि के रूप में देवव्रत निषाद, गुहलेद सनहरा, पुरुषोत्तम साहू, मोतीराम निशाद, डोमार साहू, अर्जुन साहू, लोकेन्द्र घृतलहरें, नंद किशोर साहू, शिक्षक गणेश राम साहू समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *