छत्तीसगढ़; धमतरी: नवरात्र के उपलक्ष्य में ग्राम बोड़रा में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधायक रंजना डिपेंद्र साहू ने किया शुभारंभ…. भारतीय संस्कृति हमारी पारंपरिक धार्मिक श्रृंगारों से समृद्ध होती है – रंजना साहू…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक- छत्तीसगढ़) नवरात्र के उपलक्ष्य में ग्राम बोड़रा में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधायक रंजना डिपेंद्र साहू ने किया शुभारंभ….

भारतीय संस्कृति हमारी पारंपरिक धार्मिक श्रृंगारों से समृद्ध होती है – रंजना साहू।

धमतरी- नवरात्र के अवसर पर हर वर्ष शहर से लेकर गांव तक माता की भक्ति में विभिन्न आयोजन कर माता की आराधना की जाती है, बीते दो वर्ष कोरोना की वजह से इन आयोजनों में कमी देखी गई थी लेकिन इस वर्ष उतने ही हर्षोल्लास के साथ भक्तजन ऐसे धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन कर रहे हैं।

ग्राम बोड़रा में न्यू दुर्गोत्सव समिति के तत्वाधान में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ क्षेत्र की विधायक रंजना साहू ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती रंजना डिपेंद्र साहू ने कहा इस धरती पर जब जब संकट आया है माँ ने कई रूप धरकर अपने भक्तों की मदद की है। जगत जननी माँ जगदम्बे की असीम कृपा से ही हम कोरोना की महामारी से निकले हैं और आज ऐसे आयोजन हो रहे हैं। 

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

वहीं जब पाश्चात्य संस्कृति हम पर हावी हो रही उस दौर में हमारे नवजवान युवा ऐसे धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन कर धर्मध्वजा के संवाहक की भूमिका भी निभा रहे, भारत की संस्कृति हमारी पारंपरिक धार्मिक श्रृंगारों से समृद्ध होती है, जिसे आज के युवा अधिक समृद्धशाली बनाने की दिशा में अपना सार्थक प्रयास कर रहे हैं।

इन कार्यक्रमों से गांव में आपसी सामाजिक सद्भाव भी बढ़ते हैं और वर्तमान समय में विकसित समाज के लिए सद्भावना की आवश्यकता सबसे अधिक है और वहीं जब बाहर से आई टोलियाँ विभिन्न माध्यम से भगवान की लीलाओं को हम सबके सामने प्रस्तुत कर रहीं हैं हमें उसे आत्मसात कर अपने जीवन में उतारने का कार्य भी करना चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य भगत यादव, सरपंच उर्वशी यादव, चिरौंजी लाल साहू, हिम्मत साहू, उषा ध्रुव, जानकी यादव, ममता सिन्हा, जय हिंदूजा सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *