सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक- छत्तीसगढ़) :धमतरी- बाल गणेशोत्सव समिति ग्राम शंकरदाह के तत्वाधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया जिसके समापन समारोह की मुख्य अतिथि क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता योगेश बाबर रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती मनीषा साहू जनपद सदस्य धमतरी ने की।
इस आयोजन में अन्य राज्यों की टीमों ने भी हिस्सा लेते हुए अपने खेल का प्रदर्शन किया। झारखंड, उड़ीसा व छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से आए हुए खिलाड़ियों ने अपने खेल का जौहर दिखाया। सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती बाबर ने कहा कि मानव जीवन में खेल कूद का अपना विशिष्ट योगदान रहता है क्योंकि खेलकूद से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है कबड्डी का खेल भारतीय संस्कृति और परंपरा का ऐतिहासिक खेल है जो कि आज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान बना चुका है।
प्रो कबड्डी लीग के माध्यम से अन्य देशों के खिलाड़ी भी इसमें हिस्सा लेते हैं, चूंकि यह खेल अत्यंत कम समय में संचालित होता है लेकिन इसका रोमांच अपने चरम सीमा में होता है। खिलाड़ी खेल भावना से खेलें हार जीत होती रहती है आज हार गए तो अपनी गलतियों को सुधारकर कल आप ज़रूर जीत की ओर अग्रसर होंगे। उन्होंने समस्त खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं आयोजन समिति को इस आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया, इस अवसर पर आयोजन समिति के सभी सदस्यगण- लोमस सिन्हा सरपंच पाहंदा, अश्वनी सिन्हा पूर्व सरपंच डोड़की, नरेन्द्र साहू सरपंच शंकरदाह, सोमन साहू उप सरपंच शंकरदाह, प्रदीप सिन्हा सरपंच डोड़की, राजेंद्र राखेचा, पवन परिहा, हेमंत साहू, अशोक साहू, विश्राम साहू, रामचरण साहू समेत बड़ी संख्या में अतिथिगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।