जोहरान ममदानी का शपथ ग्रहण और सबवे स्टेशन का रहस्य-आखिर 80 साल से क्यों बंद था यह स्टेशन, क्या है इसका इतिहास?…

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर के रूप में शपथ लेने वाले जोहरान ममदानी ने अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए एक ऐतिहासिक सबवे स्टेशन ‘सिटी हॉल’ को चुना है।

यह स्टेशन 80 साल से बंद पड़ा था और ममदानी ने इसे अपने शपथ ग्रहण के लिए चुनकर एक नए दौर की शुरुआत का संकेत दिया है।

सिटी हॉल स्टेशन का इतिहास

सिटी हॉल स्टेशन न्यूयॉर्क के मूल सबवे स्टेशनों में से एक है। इस सबवे स्टेशन को उसकी शानदार मेहराबदार छतों, झूमरों, कांच के रोशनदानों और मेहराबदार सुरंगों के लिए जाना जाता है।

सिटी हॉल स्टेशन से 27 अक्टूबर, 1904 को पहली बार ट्रेन चली थी। यह न्यूयॉर्क की पहली सबवे लाइन का पहला स्टेशन था।

क्यों बंद हुआ था सिटी हॉल स्टेशन?

समय बीतने के साथ यात्रियों की संख्या बढ़ती गई और ट्रेनों की लंबाई भी बढ़ती गई। इस सबवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म मुड़ा हुआ था। इस वजह से वह नई ट्रेनों के अनुकूल नहीं रहा। इस वजह से 1945 में इस स्टेशन को बंद कर दिया गया।

ममदानी के चुनावी वादे

ममदानी ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान मुफ्त सार्वजनिक परिवहन जैसे वादे किए थे। माना जाता है कि उनकी जीत में इन चुनावी वादों का बड़ा हाथ था।

इसलिए अपने कार्यकाल की शुरुआत के लिए इस सबवे का चुनाव कर ममदानी दरअसल एक नए दौर की शुरुआत का संकेत देना चाहते हैं।

ममदानी का संदेश

ममदानी ने कहा है कि यह स्टेशन उनकी आने वाली सरकार के उद्देश्य का प्रतीक है। उनके मुताबिक, जब 1904 में यह स्टेशन खुला था, तब यह उस न्यूयॉर्क की पहचान था जो सुंदर होने के साथ-साथ बड़े और लोक कल्याण के काम करने के लिए जाना जाता था, जिससे मेहनतकश लोगों की जिंदगी बदल सके। उनका मानना है कि वह उसी सोच को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

शपथ ग्रहण समारोह

ममदानी ने निजी तौर पर न्यूयॉर्क सिटी के मेयर के रूप में शपथ ली है। उन्हें न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स ने पद और गोपनियता की शपथ दिलाई।

वो सिटी हॉल में दोपहर में आयोजित होने वाले सार्वजनिक और औपचारिक समारोह में भी शपथ लेंगे। इसमें दूसरे चुने हुए नेता भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में सीनेटर बर्नी सैंडर्स शपथ दिलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *