बेंगलुरु में गाय के साथ दरिंदगी करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग…

 कर्नाटक के बेंगलुरु से गाय के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। जहां बेंगलुरु के बाहरी इलाके नेलमंगला की वीवर्स कॉलोनी में एक गाय के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने 25 वर्षीय युवक निजामुद्दीन को गिरफ्तार किया है।

आरोपी युवक यूपी के वाराणसी का रहने वाला है और वह यहां अपने रिश्तेदार के घर रुका हुआ था।

रंगे हाथ पकड़ाया

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक गाय के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस दौरान स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने निजामुद्दीन को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पुलिस स्टेशन के बाहर एकत्र हो गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई व कड़ी सजा की मांग की।

महिला की ओर भी किया था गंदा इशारा

बताया जा रहा है कि इस घटना से पहले आरोपी निजामुद्दीन पर मोहल्ले की एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने और अनुचित इशारे करने का आरोप लगाया था।

पुणे के एक अधिकारी ने कहा, “सार्वजनिक स्थानों पर जानवरों के खिलाफ इस तरह के जघन्य कृत्य घृणित और अस्वीकार्य हैं। हमने पुलिस से सख्त मामला दर्ज करने और कानून के तहत अधिकतम सजा सुनिश्चित करने की मांग की है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *