26 जनवरी की पूर्व संध्या पर आईआईटी मद्रास के डायरेक्टर वी कामकोटी को पद्म श्री पुरस्कार देने की घोषणा की।
वी कामकोटी ने गौमूत्र पर रिसर्च किया है। पद्म श्री पुरस्कार देने की घोषणा के बाद केरल कांग्रेस ने तंज कसते हुए गोमूत्र पर आपके गोमूत्र पर किए रिसर्च को याद रखेगा।
दरअसल, गोमूत्र पर रिसर्च करने वाले प्रोफेसर कामकोटी ने जनवरी 2025 में गोमूत्र के बारे में कुछ बयान दिया था। इस पर बहस छिड़ गई थी।
उन्होंने कहा था कि गोमूत्र में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल , एंटी-इंफ्लेमेटरी और डाइजेस्टिव प्रॉपर्टीज होती हैं।
केरल कांग्रेस का पोस्ट
गणत्रत दिवस की की पूर्व संध्या पर केंद्र ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। इसमें प्रतिष्ठित आईआईटी मद्रास के डायरेक्टर वी कामकोटी को पद्म श्री पुरस्कार मिला है।
वी कामकोटी को ये सम्मान मिलने पर केरल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट किया, “वी कामकोटी को यह सम्मान मिलने पर बधाई।
देश IIT मद्रास में गाय के मूत्र पर आपकी बेहतरीन रिसर्च को पहचानता है, जिसने गोमूत्र को दुनिया के मंच पर पहुंचाया है।
जोहो के संस्थापक ने जताई आपत्ति
कामाकोटी पर “गाय के मूत्र पर शोध” संबंधी टिप्पणी के बाद एक बार फिर केरल कांग्रेस विवादों में घिर गई है। कांग्रेस की इस टिप्पणई पर जोहो के संस्थापक श्रीधर वेम्बू ने कड़ी आपत्ति जताई है।
उन्होंने लिखा, “प्रोफेसर कामाकोटी डीप टेक में काम करते हैं। माइक्रो-प्रोसेसर डिज़ाइन। वह IIT-मद्रास के डायरेक्टर हैं, जो भारत का सबसे अच्छा टेक्नोलॉजिकल संस्थान है।
वह NSAB में काम करते हैं। वह इस सम्मान के पूरी तरह हकदार हैं। मैंने वैज्ञानिक आधार पर उनका बचाव किया है और मैं फिर से ऐसा करूंगा।
गाय के गोबर और गोमूत्र में बेहतरीन माइक्रोबायोम होते हैं जो इंसानों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।”