‘शेरलॉक लौट आया’… ब्रिटिश राइटर सर ऑर्थर कोनन डॉयल की गढ़ी हुई कहानी का लीड हीरो शेरलॉक होम्स (Sherlock Holmes) जासूसी की दुनिया का एक बड़ा नाम है।
भले ही शेरलॉक सुनने में रियल लगता है , लेकिन यह एक फिक्शनल कैरेक्टर है।
शेरलॉक होम्स पर तमाम फिल्में और सीरीज बनी हैं। अब एक और सीरीज आई है जिसमें शेरलॉक की मास्टर जासूसी नहीं, बल्कि जवानी के दिनों की बेबाकी दिखाई गई है। पहला केस उनके लिए कैसे सबक बनता है, यह दिखाया गया है।
ओटीटी पर आई यंग शेरलॉक
यह सीरीज है यंग शेरलॉक (Young Sherlock) जिसे गाय रिची (Guy Ritchie) लेकर आए हैं। 8 एपिसोड वाली ये सीरीज मिस्ट्री, एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस से भरी हुई है। इसका एंडिंग इतना खतरनाक है कि आप हैरान रह जाएंगे।
क्या है यंग शेरलॉक सीरीज की कहानी?
तो कहानी शुरू होती है ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के 19 साल के शेरलॉक होम्स की जिसकी जिंदगी उस वक्त अचानक पलट जाती है, जब ऑक्सफोर्ड में एक मर्डर केस को सुलझाने की कोशिश करता है, लेकिन उसकी आजादी खतरे में पड़ जाती है।
वह अभी कोई मास्टर जासूस नहीं है। वह बेबाक, कम अनुशासन और अनफिल्टर्ड नौजवान है।