केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) में बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन करने का उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। जो उम्मीदवार बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं।
लेकिन इन पदों के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है। वे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इस भर्ती के तहत कुल 83 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आज यानी 05 मार्च को आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।
कितना मिलेगा वेतनमान
बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।
कौन कर सकते हैं आवेदन
- इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए।
- आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
- आरक्षित उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक जांच परीक्षा (PST) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे।
दोनों ही पेपर 100-100 अंकों के लिए आयोजित कराए जाएंगे। पेपर-1 में उम्मीदवारों से तार्किक एवं विश्लेषणात्मक योग्यता, अंग्रेजी और हिंदी व्याकरण से सवाल पूछे जाएंगे।
इसके अलावा, पेपर-2 में उम्मीदवारों से सामान्य अध्ययन, करंट अफेयर्स, गणित और बिहार राज्य के सामान्य ज्ञान से सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
ऐसे करें कॉन्स्टेबल के पदों पर अप्लाई
बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन करने का उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अप्लाई कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर ‘Advts by Group’ सेक्शन पर क्लिक करके ‘Bihar Police CSBC Constable Recruitment 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
- अब आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।