दुनिया भर में आज 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी योग दिवस की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं।
पाकिस्तान के लाहौर में लोगों ने एक पब्लिक योग सेशन के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जश्न में हिस्सा लिया। इस योग अभ्यास के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।
महिलाओं के अलावा बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया।
बूढ़े – बच्चे, जवान और महिलाओं ने एक साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जश्न मनाया।