चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक मंच पर नजर आ सकते हैं।
चीन ने शुक्रवार को पहली बार पुष्टि की है कि चिनफिंग, ट्रंप और पुतिन की संभावित त्रिपक्षीय बैठक को लेकर चीन संबंधित पक्षों के संपर्क में है।
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि तीनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक को लेकर बातचीत जारी है।
इस बीच मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस महीने चीन के शेनझेन शहर में होने वाले क्षेत्रीय आर्थिक शिखर सम्मेलन के दौरान यह बैठक हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो इसे तीनों नेताओं की ऐतिहासिक मुलाकात माना जाएगा।
ट्रंप परमाणु हथियारों पर नियंत्रण के मुद्दे पर चर्चा करना चाहते हैं। वहीं पुतिन की प्राथमिकता यूक्रेन युद्ध पर बातचीत करना है।
वहीं, चीन इस बैठक की मेजबानी के जरिए अपनी कूटनीतिक भूमिका मजबूत करना चाहता है। फिलहाल बैठक की तारीख और एजेंडे को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।