न्यूयॉर्क ट्राई-स्टेट क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान भारत के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड…

न्यूयार्क ट्राई स्टेट क्षेत्र में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न का समापन एक वर्ल्ड रिकार्ड के साथ हुआ।

इसमें अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के सम्मान में, 1,300 से अधिक अमेरिकी झंडों और उनके चारों ओर लगे भारतीय तिरंगों से 250 की आकृति बनाई गई।

न्यूयार्क ट्राई स्टेट एरिया का मतलब न्यूयार्क शहर के उस बड़े मेट्रोपालिटन इलाके से है, जो तीन राज्यों न्यूयार्क, न्यू जर्सी और कनेक्टिकट में फैला हुआ है।

न्यू जर्सी के पार्सिप्पनी में शनिवार को वेटरन्स मेमोरियल पार्क में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस और अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के संयुक्त जश्न के दौरान सबसे ज्यादा फ़्लैगपोल का गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाया गया।

न्यूयार्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी भी भारत के स्वतंत्रता दिवस के जश्न में शामिल हुए और फ्लोरल पार्क में हुई क्वींस इंडिया डे परेड में हिस्सा लिया। एक्स पोस्ट में ममदानी ने कहा कि यह परेड एक ऐसा अनुभव था जिसे वे कभी नहीं भूलेंगे।

वहीं, इजरायल में भारतीय समुदाय ने जाफा के सेंट एंथनी चर्च में अब तक के सबसे बड़े सामुदायिक कार्यक्रम के साथ देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया और अपने देश के साथ गहरे जुड़ाव को दिखाया। शनिवार को चर्च में कोंकणी समुदाय द्वारा आयोजित इस जश्न में भारतीय कोंकणी समुदाय के सदस्यों ने गायन और नृत्य प्रस्तुतियां दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *