श्री शिव महापुराण कथा के लिए हुआ महिला समिति का गठन…..

श्री शिव महापुराण कथा के लिए हुआ महिला समिति का गठन

खमतराई के बम्हदाई पारा में 15 से 24 फरवरी तक होगी कथा व महाशिवरात्रि रुद्राभिषेक

रायपुर। महासेवा संघ एवं खमतराई वासी मिलकर दोना पत्तल फेक्टरी के सामने बम्हदाई पारा में 15 से 24 फरवरी तक श्री शिव महापुराण कथा व महाशिवरात्रि रुद्राभिषेक का आयोजन करने जा रहा है।

इसके लिए महासेवा संघ ने महिला समिति का गठन किया है और इसकी जवाबदेही नीतू भोई को सौंपी है। व्यासपीठ पर पं. खिलेंद्र कुमार दुबे (काली मंदिर वाले) बैठेंगे जो रोजाना दोपहर को 2 बजे से शाम 6 बजे तक कथा करेंगे। वहीं सुबह 7 बजे से 12 तक रुद्राभिषेक होगा।

महासेवा संघ की अध्यक्ष नीतू भोई ने बताया कि उनकी टीम में वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक 16 की पार्षद गोदावरी गज्जू साहू और रंजिता रवि राव को संरक्षक होंगी, वहीं ऊषा बाई मुनेश्वर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

रमशिल्ला सिन्हा (खल्लारी माता महिला स्व सहायता समूह), कमला निषाद (ओजस्वनी महिला स्व सहायता समूह), संतोषी जायसवाल (भवानी महिला स्व सहायता समूह), सुजाता सेन (स्वरागनी महिला स्व सहायता समूह),

अंजली सुलीटो (श्रीश्री माँ दुर्गा महिला स्व सहायता समूह), रीना साहू (माँ बम्लेश्वरी महिला स्व सहायता समूह), सरोज राजपूत (जय माँ लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह), प्रेमिन पटेल (जय माँ शाकम्भरी महिला स्व सहायता समूह),

रेखा सिन्हा (जय माँ संतोषी महिला स्व सहायता समूह), ऋषि चंद्राकर (स्वास्तिक महिला स्व सहायता समूह) तथा हिरौंद्री निषाद (सद्गुरु कृपा महिला स्व सहायता समूह) को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

महासेवा संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 15 फरवरी को सुबह 9 बजे खमतराई बाजार चौक से कलश यात्रा निकलेगी जो पूरे खमतराई का भ्रमण करते हुए कथा स्थल दोना पत्तल फेक्टरी के सामने बम्हदाई पारा पहुंचेगी

जहां बेदी पूजा, स्थापना दिवस के बाद शिवपुराण महत्तम पर कथावाचक पं. खिलेंद्र कुमार दुबे (काली मंदिर वाले) कथा सुनाएंगे। 16 फरवरी को नारद चरित्र, रुद्र सहिता व गुणनिधि कथा, 17 फरवरी को सती खंड,

WhatsApp Image 2022 12 30 at 12.53.38 1

सती चरित्र व 51 शक्तिपीठ कथा, 18 फरवरी को पार्वती खंड – शिव-पार्वती विवाह, महाशिवरात्रि पूजन व रात्रि में चार पहर की भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। 19 फरवरी को कुमार खंड, कार्तिक एवं गणेश जन्मोत्सव, 20 फरवरी को जलंधर शिव चरित्र व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 21 फरवरी को 12 ज्योतिलिंग वर्णन, मधुकटैव वध, उमा सहिता व शिव भक्ति,

22 फरवरी को निरुपण भक्ति वर्णन, शिवोपासना एवं कालीका उत्पति, 23 फरवरी को शिव सहस्त्रानाम, बेलपत्र वर्षा, हवन पूर्णाहुति व प्रसादी वितरण तथा 24 फरवरी को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो एक बार फिर पूरे खमतराई का भ्रमण करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *