एक नहीं, दो नहीं, बल्कि आठ जिंदा मेंढक निगल गई महिला; पेट दर्द पर अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर भी रह गए दंग…

चीन में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 82 साल की महिला ने 8 जिंदा मेंढक निकल लिए। जब उसके पेट में तेज दर्द उठा तो राज से पर्दा उठा।

महिला का कहना है कि पीठ में दर्द से निजात पाने के लिए उसने ऐसा किया था। उसके दावे से डॉक्टर भी हैरान रह गए। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक महिला ने सुना था कि जिंदा मेंढक खाने से पीठ का दर्द ठीक हो जाता है।

उसने अपने परिवार के ही किसी सदस्य से जिंदा मेंढक लाने को कहा। हालांकि उसने यह नहीं बताया कि वह मेढक का क्या करेगी।

परिवार के लोगों ने मेंढक इकट्ठे करके उसे दे दिए। मेढक भी कोई छोटे-मोटे नहीं बल्कि इनकी लंबाई चौड़ाई हथेली के बराबर थी। महिला ने एक दिन तीन मेंढक निकले और अगले दिन पांच और मेढक निगल लिए।

इसके बाद उसके पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। महिला के बेटे ने डॉक्टर को बताया, मेरी मां ने आठ जिंदा मेंढक निकल लिए हैं। अब उन्हें इतना दर्द है कि वह चल भी नहीं पा रही हैं।

बुजु्र्ग महिला को हांगझाउ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसके पाचन तंत्र ने नाम करना बंद कर दिया है। डॉक्टरों ने बताया कि उनके शरीर पर परजीवियों ने हमला कर दिया है। डॉक्टरों को पता चला कि महिला के शरीर में ऑक्सीफिल सेल्स बन गए हैं।

एक डॉक्टर ने बताया, महिला के पेट में स्पार्गानम बन गए हैं जो कि एक प्रकार के परजीवी कीड़े होते हैं। हालांकि इलाज के बाद महिला की तबीयत ठीक हो गई। उसे दो सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और फिर छुट्टी दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *