उत्तरी स्पेन के बिलबाओ शहर से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 55 वर्षीय महिला ने अपने 67 वर्षीय साथी का गुप्तांग काटकर हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी महिला का गिरफ्ताकर कर लिया है।
दरअसल, यह घटना उत्तरी स्पेन के बिलबाओ शहर के उरीबारी इलाके का है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, जहां घर के अंदर एक व्यक्ति का शव मिला, जिस पर हिंसक मौत के स्पष्ट निशान थे। शव पर गर्दन समेत कई जगह चाकू के घाव थे और यह भी स्पष्ट था कि लिंग को काट दिया गया था।
बिलबाओ पुलिस ने मृतक की महिला साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला पर उरिबारी इलाके में स्थित उसके घर में अपने साथी, 67 वर्षीय यूरोपीय मूल के व्यक्ति की हत्या करने का आरोप है।
पांच साल से लिव-इन में रह रहे थे दोनों
गौरतलब है कि दोनों पिछले पांच साल से लिव-इन में रह रहे थे। पीड़ित स्थानीय बार का मालिक था। पीड़ित की साथी भी घर पर मौजूद थी और उसे हत्या के संदेह में हिरासत में ले लिया गया। जिसके बाद उसने अपराध कबूल कर लिया।
नहीं पता चली हत्या के पीछे की वजह
बाद में उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, पुलिस ने अपराध के पीछे का मकसद जारी नहीं किया है, लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कथित हमले के पीछे ईर्ष्या की भावना हो सकती है।
पीपुल पत्रिका की एक रिपोर्ट के अनुसार, महिला की बेटी ने अधिकारियों को फोन करके अपराध की सूचना दी। वहीं, घटना से पहले पड़ोसियों ने दंपति के अपार्टमेंट में चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनी थीं।