फर्रुखाबाद में महिला मजदूर पर साथी का कुल्हाड़ी से हमला, हालत नाजुक…

कायमगंज रेलवे स्टेशन के निकट अलीगंज मार्ग पर स्थित तंबाकू गोदाम पर काम करने जा रही महिला श्रमिक गांव रूटोल निवासी 37 वर्षीय रेखा पत्नी मनोज पर गांव के ही सहकर्मी श्रमिक महेश ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया।

सोमवार सुबह करीब 7:45 बजे व्यस्त सड़क पर इस हमले से सनसनी फैल गई। हमले से चीख रही महिला को बचाने के लिए किसी ने हिम्मत नहीं जुटाई। हमलावर महेश कुल्हाड़ी के दो-तीन प्रहार करने के बाद भागने लगा। पुलिस ने भाग रहे आरोपित महेश को कुल्हाड़ी सहित पकड़ लिया है।

बताया गया कि दोनों रेलवे स्टेशन के निकट एक तंबाकू कारखाने में श्रमिक हैं ,रविवार की शाम काम करते समय बैठने के स्थान को लेकर इन दोनों के बीच विवाद हो गया था।

इसी कारण सोमवार सुबह जब महिला रेखा इस गोदाम पर काम करने के लिए जा रही थी, तभी पीछे से आकर श्रमिक महेश ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला रेखा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

जहां डाॅ. विपिन कुमार ने प्राथमिक इलाज करने के बाद गंभीर हालत के कारण राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *