ब्राजील में ढक्कन चोरी की कोशिश के कुछ घंटे बाद हुआ हादसा, महिला खुले मैनहोल में गिरी…

ब्राजील में काम पर जाते समय एक महिला मैनहोल में गिर गई। ठीक उसके कुछ ही घंटे पहले कथित तौर पर दो लोगों ने उस मैनहोल का ढक्कन चुराने की कोशिश की थी।

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिखाया गया कि 31 साल की एक बेखबर महिला अचानक एक नाली में जा गिरी। महिला के कदम जैसे ही ढक्कन पर पड़ते हैं वैसे ही वह पलट जाता है और वह मैनहोल में जा गिरती है।

फोन हाथ में लेकर फुटपाथ पर चल रही थी महिला

ब्राजील में रिकॉर्ड की गई एक दिल दहला देने वाली सीसीटीवी फुटेज में रविवार सुबह काम पर जाते समय एक महिला को मोटरसाइकिल से उतरते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वह अपने फोन का इस्तेमाल करते हुए फुटपाथ पर टहलती हुई दिखाई देती है।

अपने आगे ढीले मैनहोल कवर से पूरी तरह बेखबर वह काम पर जाते हुए आगे बढ़ती जाती है। बस कुछ ही पलों बाद जैसे ही वह ढक्कन पर कदम रखती है तो वह महिला जमीन में समा जाती है।

मोटरसाइकिल सवार ने की मदद

जिस मोटरसाइकिल सवार ने उसे उतारा था वह उसकी मदद के लिए तेजी से भागता है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, महिला को रियो डी जनेरियो के माराकाना स्थित अंडाराई फेडरल हॉस्पिटल में तुरंत ले जाया गया। उसे चोटें आई थीं।

मैनहोल के ढक्कन को चुराने की कोशिश

इस भयानक हादसे से महज कुछ घंटे पहले दो लोगों को ढक्कन के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसी सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया था। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि उनका मानना है कि वे दोनों कथित तौर पर धातु के उस टुकड़े को चुराने की कोशिश कर रहे थे।

https://twitter.com/surajit_ghosh2/status/2061710109114556639/video/1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *