कर्नाटक: न्यायाधीश पर कथित तांत्रिक क्रिया के प्रयास में महिला गिरफ्तार…

 एक 65 वर्षीय महिला को कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में प्रथम अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल जज और जेएमएफसी कोर्ट के जज के कुर्सी पर जादू-टोना करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

चिक्काबल्लापुर सिटी पुलिस के अनुसार, आरोपित महिला मंजुला ने अदालत परिसर में प्रवेश किया और जज की कुर्सी पर जादू-टोना करने के लिए जादुई सफेद सरसों के बीज छिड़के।

पुलिस ने कहा कि यह घटना तब सामने आई जब सीसीटीवी फुटेज में महिला को अदालत के कमरे के अंदर यह कार्य करते हुए कैद किया गया। सीसीटीवी फुटेज में महिला को जज की कुर्सी पर जादुई सफेद सरसों के बीज छिड़कते हुए देखा गया।

अदालत के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नेत्रा द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर एक मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई, जिसके बाद आरोपित को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा कि महिला के खिलाफ कर्नाटक प्रिवेंशन एंड एराडिकेशन आफ इनह्यूमन ईविल प्रैक्टिसेज एंड ब्लैक मैजिक एक्ट, 2017 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने महिला को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले की आगे की जांच जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *