अमेरिका-इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमला करने से मिडिल ईस्ट में तनाव बना हुआ है। ईरान ने कई देशों में अमेरिकी एयरबेस तबाह किए हैं।
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज की मुलाकात पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर से हुई है।
पाकिस्तान-सऊदी अरब की मुलाकात
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में यह हाई-लेवल मीटिंग रखी गई। इस मीटिंग में सऊदी अरब के रक्षा मंत्री और पाकिस्तान आर्मी चीफ ने दोनों देशों के संबंध को मजबूत करने और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर सामने आ रही चुनौतियों पर बात की।
सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच ये मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब मिडिल ईस्ट में जंग छिड़ी हुई है। अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान और उसके सहयोगी लेबनान पर हमला कर रहे हैं। वहीं ईरान ने सात देशों में अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया है।
सऊदी अरब-पाकिस्तान ने की ईरान के हमले की निंदा
आधिकारिक बयान के मुताबिक, अरब के रक्षा मंत्री और आसिम मुनीर ने इस बात को साफ तौर पर कहा कि बातचीत और कूटनीति ही किसी भी समस्या का हल है। दोनों देशों को लगता है कि ईरान को अपनी नीतियों के बार में दोबारा सोचना चाहिए।
पाकिस्तान-सऊदी अरब के बीच रक्षा समझौता
पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच काफी लंबे समय से रक्षा समझौता चल रहा है। इन दोनों देशों के बीच सुरक्षा को लेकर कई खुफिया जानकारी भी रहती हैं। रियाद में हुई इस मुलाकात में दोनों देशों ने इस डील को आगे बढ़ाने को लेकर सहमति जताई।
इस मुलाकात में पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर के अलावा मेजर जनरल मुहम्मद जवाद तारिक शामिल थे। वहीं सऊदी अरब के रक्षा मंत्री के अलावा चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल फैयाद बिन हमीद अल-रुवेली और रक्षा मंत्री के खुफिया मामलों के सलाहकार हिशाम बिन अब्दुलअजीज बिन सैफ भी मुलाकात के दौरान मौजूद रहे।