अमेरिका में एक बॉयफ्रेंड की सनक ने एक पूरे इलाके को जलाकर खाक कर दिया, जिसमें 12 लोगों की जान चली गई।
लॉस एंजिलिस के जंगलों में लगी भयानक आग के पीछे की जब सच्चाई सामने आई तो लोगों को भरोसा नहीं हुआ। जांच में सामने आया कि इस आग के पीछे एक व्यक्ति की निजी जिंदगी की परेशानी वजह थी।
30 वर्षीय जोनाथन रिंडरनेक्ट पर आरोप है कि न्यू ईयर की शाम डेट न मिलने और ब्रेकअप की झुंझलाहट में उसने लॉस एंजिलिस के पहाड़ी पर आग लगा दी, जिसने बाद में विकराल रूप ले लिया।
ब्रेकअप से मायूस था जोनाथन
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस और अभियोजन पक्ष के अनुसार, 2025 के न्यू ईयर ईव पर जोनाथन (जो उबर ड्राइवर है) काफी निराश था। उसका हाल ही में ब्रेकअप हो गया था और न्यू ईयर पार्टी के लिए साथी नहीं मिल रहा था।
दो लोगों से प्लान बनाने की कोशिश नाकाम रहने के बाद वह पैलिसेड्स इलाके में एक यात्री को ड्रॉप करने के बाद पहाड़ी पर गया। वहां उसने BIC बारबेक्यू लाइटर से छोटी आग लगा दी। शुरू में आग बुझ गई, लेकिन छह दिन बाद 7 जनवरी को वह भयंकर रूप से भड़क उठी।
5 साल की होगी सजा
जोनाथन पर आग लगाने का आरोप है। अगर वह दोषी साबित हुआ तो उसे 45 साल तक की सजा हो सकती है। शुरूआती रिपोर्ट्स में उसने आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि वह निर्दोष है। उसके वकील स्टीवन हनी का कहना है, ‘सरकार की थ्योरी गलत है। हमारे मुवक्किल के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है। ट्रायल में हम साबित करेंगे।’
अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में बताया कि आरोपी ‘बहुत गुस्सा, निराशा और मायूस था। न्यू ईयर अकेले बिताने की झुंझलाहट ने उसे ऐसा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया, जिसका अंजाम इतना भयानक निकला। ट्रायल 8 जून को शुरू होने वाला है।