भारत दौरे पर मार्को रूबियो के बयान के बाद ईरान ने सीजफायर से जुड़े सभी दावों को क्यों किया खारिज?…

भारत में ईरानी दूतावास ने रविवार को एक बयान जारी कर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के उनके देश के बारे में दिए हालिया बयानों को खारिज कर दिया।

दूतावास ने रूबियो पर क्षेत्र की वास्तविकताओं को तोड़-मरोड़कर पेश करने और अमेरिका एवं यहूदी शासन की अस्थिर करने वाली नीतियों से ध्यान भटकाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

ईरान ने अमेरिका के दावों को किया खारिज

रूबियो ने कहा था कि अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म करने के उद्देश्य से हो रही अप्रत्यक्ष वार्ता में कुछ प्रगति हुई है। लेकिन साथ ही कहा था कि अमेरिका कभी भी ईरान को परमाणु हथियार रखने या समुद्री मार्ग पर टोल लगाकर होर्मुज स्ट्रेट पर गैरकानूनी नियंत्रण की अनुमति नहीं देगा।

ईरानी दूतावास ने कहा कि उनके देश की परमाणु गतिविधियां शांतिपूर्ण हैं और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की देखरेख में हैं। वह इस वैध और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त अधिकार को कभी नहीं छोड़ेगा।

साथ ही कहा कि ईरान, दुनिया के प्रमुख तेल एवं ऊर्जा निर्यातकों में से एक होने के नाते, भारत सहित सभी देशों को ऊर्जा संसाधन उपलब्ध कराने के लिए हमेशा तैयार रहा है। लेकिन अमेरिकी प्रतिबंधों से इसमें बाधा पड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *