देव कार्य से लौटते समय तेंदू पेड़ से जा टकराया पिकअप, एक सवार की मौत, दूसरे की हालत गंभीर…

देव कार्य से लौटते समय तेंदू पेड़ से जा टकराया पिकअप, एक सवार की मौत, दूसरे की हालत गंभीर…

बालोद। देव कार्य से लौटते समय पिकअप के पेड़ से टकराने से वाहन में सवार 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से गंभीर दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया. उपचार के दौरान एक की मौत हो गई, वहीं एक का उपचार जारी है. वाहन चालक के नशे में होने की बात सामने आ रही है.

जानकारी के अनुसार, बालोद जिला के डौंडी थाना क्षेत्र स्थित गांव धनवापारा बाँधापारा के रहवासी देव कार्य के लिए कांकेर जिला के चारामा स्थित चारभाठा गांव गए थे.

लौटते समय थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुरी तालाब के पास पिकअप तेंदू पेड़ से जा टकराया. दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए. वहीं वाहन में सवार 10 लोग घायल हो गए.

pick up

हादसे की सूचना मिलते ही आमाडुला स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर उत्तम साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर किया. उपचार के दौरान बांधापारा ढोर्रीठेमा निवासी देवराम उसेंडी (50 वर्ष) की मौत हो गई. वहीं दूसरे का उपचार किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *