दुनिया का सबसे विशाल विमानवाहक पोत: क्या है चीन का ‘लुआननियाओ’ प्रोजेक्ट? यहां जानिए पूरी जानकारी…

आधुनिक युद्ध के मैदान में अपनी धाक जमाने के लिए चीन ने स्टार वार्स शैली का एक युद्धपोत बनाने की योजना का अनावरण किया है।

मानवरहित यह लड़ाकू जेट तैनात करने और अंतरिक्ष से मिसाइल दागने में सक्षम होगा।

दरअसल, चीन की सरकारी मीडिया ने एक कॉन्सेप्ट वीडियो जारी किया है जिसमें लुआननिआओ को दिखाया गया है।

वीडियो के अनुसार, यह दुनिया का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत होगा, जो पृथ्वी के वायुमंडल में तेजी से उड़ान भर रहा है और सभी मौजूदा हवाई रक्षा प्रणालियों से बच रहा है।

से हाइपरसोनिक मिसाइलें दागने में सक्षम

‘लुआननिआओ’ (Luanniao) नामक यह प्रस्तावित युद्धपोत एक उड़ता हुआ किला होगा, जो अंतरिक्ष से हाइपरसोनिक मिसाइलें दागने और दर्जनों स्टील्थ लड़ाकू विमानों को तैनात करने की क्षमता रखेगा।

प्रसारित हो रहे वीडियो में भयानक अंतरिक्ष यान को रॉकेट दागते हुए दिखाया गया है।

अमेरिकी विमानवाहक पोतों से भी 20 प्रतिशत अधिक शक्तिशाली

द सन की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 2,000 फीट चौड़े इस त्रिकोणीय युद्धपोत को बसे शक्तिशाली अमेरिकी विमानवाहक पोतों से भी 20 प्रतिशत अधिक बताया जा रहा है।

भूरे रंग के इस त्रिकोणीय आकृति की लंबाई लगभग 800 फीट और चौड़ाई 2000 फीट से अधिक होगी।

इसका टेक-ऑफ वजन 120,000 टन बताया जा रहा है – जो आज उपयोग में आने वाले किसी भी अन्य समान विमानवाहक पोत से अधिक होगा।

बीजिंग ने दावा किया कि यह भयावह नया जहाज 20 से 30 वर्षों में आसमान में दिखाई दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *