‘ये तुमने क्या कर दिया’: अमेरिकी इमीग्रेशन एजेंट्स पर 37 वर्षीय युवक की मौत का आरोप, वीडियो में गूंजती चीख-पुकार…

अमेरिका में मिनियापोलिस में इमिग्रेशन ऑपरेशन के दौरान अधिकारियों ने 37 साल के युवक को गोली मार दी। फेडरल इमिग्रेशन के छह अधिकारियों ने एलेक्स जेफरी प्रेटी नाम के शख्स को चारों तरफ से घेर लिया।

सोशल मीडिया पर इस घटना का फुटेज वायरल हो रहा है। वीडियो में लगभग फेडरल एजेंट प्रेटी को जमीन पर गिराते हुए दिख रहे हैं, जबकि सड़क पर लोग इसके विरोध में सीटी बजा रहे थे। इस घटना से शहर में गुस्सा बढ़ गया है।

इमिग्रेशन ऑपरेशन में एक युवक की मौत

वीडियो में दिख रहा है कि छह फेडरल एजेंट्स प्रेटी को घेर लेते हैं और उसे जमीन पर गिरा देते हैं। प्रेटी के पास लाइसेंस गन थी, जिसे हाथापाई के दौरान एक इमिग्रेशन अधिकारी छीन लेता है और फिर उस युवक पर एक दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाई जाती हैं।

गोलियों की आवाज सुनकर ये वीडियो बना रही महिला महिला चिल्लाने लगती है, ‘तुमने यह क्या किया?’ इसके बाद प्रेटी बेजान पड़ा हुआ दिखता है, जबकि अधिकारी पीछे हट गए। कुछ अधिकारी उस पर बंदूक तानते हुए धीरे-धीरे उसके करीब आते हैं।

क्यों हुई कार्रवाई?

गोलीबारी के बाद, डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी की प्रवक्ता ट्रिशिया मैकलग्लिन ने एक बयान में कहा कि फेडरल अधिकारी ट्रंप प्रशासन की इमिग्रेशन कार्रवाई के तहत एक ऑपरेशन कर रहे थे और जब एक आदमी हैंडगन लेकर उनके पास आया।

अधिकारियों के उसे निहत्था करने की कोशिश करने पर उसने हिंसक विरोध किया, तब अधिकारियों ने बचाव में गोलियां चलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *