West Bengal CM Oath Ceremony LIVE: शपथ ग्रहण से पहले सुवेंदु अधिकारी बोले- ‘बंगाल में विकास और शांति के डबल इंजन दौर की शुरुआत होने जा रही है’…

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के पांच दिन बाद आज शनिवार को बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह है। सुवेंदु अधिकारी बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत बीजेपी के कई बड़े नेता और राज्यों के मुख्यमंत्री इस शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनेंगे।

सुवेंदु अधिकारी को शुक्रवार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल के सीएम के लिए सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान किया। बंगाल की नई सरकार से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ…

सुवेंदु अधिकारी के साथ होटल पहुंचे

कोलकाता के एक होटल में होने वाली भाजपा की अहम बैठक के लिए रवाना हो गए हैं। खास बात ये है कि अमित शाह और सुवेंदु अधिकारी एक ही गाड़ी से होटल पहुंचे।

शपथ ग्रहण की तैयारी

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद कल यानी 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा। बीजेपी ने शपथ ग्रहण को भव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

9 मई को होगा शपथ ग्रहण

कल यानी 09 मई, दिन शनिवार को कविगुरु रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती के दिन नई सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान में सुबह 11 बजे से होगा।

सुवेंदु अधिकारी का सीएम बनना तय

मुख्यमंत्री पद की रेस में 2021 में नंदीग्राम के बाद इस बार के चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके घर भवानीपुर में हराने वाले निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे है। उनका मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है।

दोपहर दो बजे विधायक दल की बैठक

आज कोलकाता में दोपहर 2 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। केंद्रीय गृ हमंत्री अमित शाह बतौर पर्यवेक्षक इस बैठक में मौजूद रहेंगे। आज कोलकाता में दोपहर 2 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *