Republic Day के जश्न में मौसम नहीं बनेगा बाधा, मंगलवार को बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी…

बफीर्ली हवाओं के असर से दिल्ली में ठंड भले ही एक बार फिर बढ़ गई हो, लेकिन सोमवार को गणतंत्र दिवस पर मौसम ज्यादा परेशान नहीं करेगा।

सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा रहेगा। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। धूप भी खिलने की संभावना है। शाम या रात को पूरी तरह से बादल छा जाएंगे। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 और 5.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

अलबत्ता, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार को मौसम के फिर से करवट लेने का पूर्वानुमान है। दिन भर बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

गर्जन वाले बादलों के साथ वर्षा का यह दौर दिनभर चल सकता है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम के इस बदलाव की वजह से बुधवार से तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।

इस बीच रविवार को तेज हवाओं के साथ दिन भर बादलों की आवा- जाही चलती रही। तेज धूप भी निकली रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री कम 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 90 से 47 प्रतिशत रहा। रविवार को पालम दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री जबकि अधिकतम 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *