16 फरवरी का मौसम अपडेट: उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का रुख, दिल्ली-यूपी सहित 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट…

 देश के अधिकांश हिस्सों में अचानक बढ़े तापमान के कारण ठंड बहुत कम हो गई है। सुबह और शाम के वक्त ही ठंड का एहसास हो रहा है।

इस बीच मौसम विभाग ने आज से 18 फरवरी तक 7 राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दरअसल, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम करवट बदलने वाला है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश/बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बारिश और गरज के साथ बारिश ला सकता है। देश के किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम, आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल…

देशभर के मौसम का हाल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 17-19 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश/बर्फबारी की संभावना है।

वहीं, 16 और 17 फरवरी को निकोबार आइलैंड्स में आंधी-तूफान और बिजली गिरने (30-40 kmph) की संभावना है।

इसके अलावा 17 और 18 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। 18 से 19 फरवरी को मध्य प्रदेश में भी गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश का मौसम

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा।

अगले दो तीन दिनों में पारा 2°C तक चढ़ेगा। पश्चिमी यूपी के जिलो में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभानवना है।

उत्ताराखंड का मौसम

आईएमडी के मुताबिक, उत्तराखंड में 17 और 18 फरवरी को बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड के चमोली, रुद्र प्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और उधमसिंह नगर जिले में 17 और 18 फरवरी को बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *