WBCHSE 12th Result 2026: वेस्ट बंगाल बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, 11 बजे एक्टिव होगा लिंक; 91.23% छात्र पास…

वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन WBCHSE की ओर से कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट स्ट्रीम वाइज जारी कर दिया गया है। वेस्ट बंगाल कक्षा बारहवीं की परीक्षा में शामिल हुए लगभग 7.10 छात्रों के रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो गया है।

इसके साथ ही रिजल्ट लिंक वेबसाइट पर कल 11 बजे एक्टिव कर दिया जाएगा। कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट छात्र ऑफिशियल वेबसाइट wbchse.wb.gov.in या result.wb.gov.in के साथ-साथ डिजीलॉकर के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें मार्कशीट

वेस्ट बंगाल की ओर से कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट आज सुबह 10.30 बजे सुबह जारी कर दिया गया है। ऐसे में छात्रों एवं अभिभावकों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के पांच स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर छात्रों को रिजल्ट एक्टिवेट लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को लॉगिन डिटेल को दर्ज करें। 
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

पास होने के लिए इतने नंबर लाने होंगे

वेस्ट बंगाल कक्षा 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इससे कम अंक प्राप्त करने पर छात्रों को परीक्षा में फेल माना जाएगा।

इसके साथ ही जो छात्र एक या दो विषय में 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करेंगे। उन छात्रों के लिए बोर्ड द्वारा जल्द ही सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होकर छात्रों को अपने अंकों में सुधार करने का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *