कर्नाटक में वोटर लिस्ट विवाद गरमाया, SIR के सोशल ऑडिट के लिए अभियान शुरू करेंगे प्रकाश राज…

अभिनेता प्रकाश राज कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का सोशल ऑडिट के लिए राज्यव्यापी अभियान शुरू करेंगे।

प्रकाश ने शनिवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि यह अभियान 20 से 30 सितंबर तक कर्नाटक के 10 जिलों में चलाया जाएगा। इस दौरान टीमें अलग-अलग बूथों पर जाएंगी और उन लोगों से साक्ष्य जुटाएगी जिनके नाम हटा दिए गए। प्रकाश ने कहा, हम पीड़ितों से मिलेंगे। हर जिले में प्रेस मीट होगी, जिसमें पीड़ित अपनी बात रखेंगे।

कर्नाटक में एसआईआर प्रक्रिया के बाद 24 अगस्त को जारी मसौदा मतदाता सूची में 4.46 करोड़ से अधिक वोटर हैं। अंतिम मतदाता सूची 27 अक्टूबर, 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

प्रकाश ने कहा कि अलग-अलग राज्यों के सिविल सोसाइटी ग्रुप भी अपने साक्ष्य जुटाएंगे। एक या दो अक्टूबर को दिल्ली में बैठक होगी। हम साक्ष्य पेश करेंगे और 15 अक्टूबर तक उन साक्ष्यों के साथ अलग-अलग अदालतों का रुख करेंगे।

हमें कानूनी तौर पर लड़ना होगा। हम पूरी समझदारी के साथ लड़ेंगे। प्रकाश ने इस प्रक्रिया को घोटाला और साजिश करार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *