वोटर सूची अपील मामला: आज प्रत्याशियों को जारी होगी अंतिम सूची, नाम शामिल करने पर होगा अंतिम निर्णय…

बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की अपील के मामलों में से कितनों के नाम अंतिम सूची में जुड़ेंगे, यह बुधवार को स्पष्ट हो जाएगा।

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अपील के मामलों से जिनके नाम अंतिम मतदाता सूची में जुड़ेंगे, उनकी सूची प्रथम चरण के प्रत्याशियों व उनसे संबंधित राजनीतिक दलों को बुधवार को भेज दी जाएगी।

विधानसभा व बूथों के अनुसार सूची दी जाएगी। जिनके नाम अपील के मामलों में कटे हैं, सूची में उनके भी नाम रहेंगे। मालूम हो कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर गठित 19 न्यायाधिकरण अपील के मामलों पर सुनवाई शुरू कर रहे हैं।

सर्वोच्च न्यायालय ने गत 16 अप्रैल को अपने आदेश में ढील देते हुए कहा था कि यदि मतदान से दो दिन पहले भी किसी मतदाता का नाम न्यायाधिकरण द्वारा स्वीकृत होता है, तो उसे पूरक सूची के माध्यम से वोट डालने का अधिकार मिलेगा। आंकड़ों के अनुसार, लगभग 60 लाख नाम ‘विचाराधीन’ रखे गए थे, जिनमें से 27 लाख नाम हटाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *