गरियाबंद : राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विष्वजीत निषाद का चयन…

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता वर्ष 2026-27 का आयोजन 18 से 21 अगस्त 2026 तक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में संभागीय स्तर पर चयनित खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में हिस्सा लेंगे।

इसी क्रम में क्रिकेट के 14 वर्ष आयु वर्ग बालक वर्ग में गरियाबंद जिले के छात्र विश्वजीत निषाद का चयन रायपुर संभाग की टीम के लिए हुआ है।

कलेक्टर श्री बीएस उइके ने विश्वजीत निषाद को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विश्वजीत को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *